DUSU Election 2026: नेहा बोरा की AISA के चुनावी मैदान में उतरने से किसे हुआ नफा-नुकसान? जानिए वोटों का पूरा गणित

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, लेकिन नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विपक्षी वोटों के बंटवारे की हो रही है. नेहा बोरा से जुड़े AISA-SFI गठजोड़ की उम्मीदवार भी चुनाव हार गए. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर AISA-SFI के वोट NSUI के साथ होते, तो क्या अध्यक्ष पद का गणित बदल सकता था? जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

DUSU Election Result 2026
Neha Bora AISA
Google CTA

डूसू चुनाव के इस बार के नतीजों ने एक बात बिल्कुल साफ कर दी है कि जीत उसी को मिलेगी जो जमीन पर मेहनत करेगा और छात्रों के साथ सड़कों पर संघर्ष करेगा. इसका एक बड़ा उदाहरण NSUI से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दीपांशु शौकीन रहे, जिन्हें डीयू के इतिहास का अब तक का सबसे ज्यादा वोट मिला. उन्होंने एकतरफा मुकाबले में एबीवीपी को वाइस प्रेसिडेंट (VP) की पोस्ट पर हरा दिया, जबकि एबीवीपी ने बाकी तीनों पोस्टों पर एनएसयूआई का सूपड़ा साफ कर दिया था. इसके अलावा, छात्र सभा से टिकट पाने वाले विशेष यादव को भी एनएसयूआई का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने छात्र सभा के टिकट पर चुनाव लड़ा और अंत तक कड़ी टक्कर दी.