DUSU Result 2026: 18वें राउंड में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर आगे
DUSU Result 2026: 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 21,109 वोट के साथ 555 वोट से आगे हैं. सचिव पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पर लक्ष्य राज सिंह आगे हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 27,501 वोट के साथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT

DUSU Election Result 2026 Live: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 की मतगणना जारी है. अब तक 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ताजा रुझानों में ABVP के उम्मीदवार तीन पदों पर आगे चल रहे हैं. अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह आगे हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन सबसे आगे हैं.
