ई-20 पेट्रोल के विरोध में PM आवास की ओर मार्च कर रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका, सड़क पर ही धरने पर बैठे

ई-20 पेट्रोल के विरोध में 2.33 लाख पीटिशन लेकर पीएम आवास जा रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने रोका. केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी दबाव में फैसला लेने का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

ई-20 (E20) पेट्रोल की अनिवार्यता के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 100 पीड़ित वाहन मालिकों और लोगों के हस्ताक्षर वाले 2.33 लाख से अधिक ज्ञापनों (पीटिशन्स) के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास के लिए रवाना हुए. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने भारी बल तैनात कर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. इसके बाद केजरीवाल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. बाद में पुलिस द्वारा सभी पीटिशन्स को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ.