विवाद के बीच दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले, जानें डिटेल्स
Election Commission Meeting News: भारत निर्वाचन आयोग की अहम बैठक में मतदाता सूचियों, BLO के घर-घर दौरे, ECINET समीक्षा और दिल्ली-महाराष्ट्र में दावों-आपत्तियों की अंतिम तिथियों को बढ़ाने समेत कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. आयोग ने अधिकारियों के कामकाज, ऑनलाइन सुनवाई और नए नियमों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

चुनाव आयोग की बड़ी बैठक खत्म.
Election Commission Meeting News: विवादों के बीच भारत निर्वाचन आयोग की आज यानी 26 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. एस. एस. संधु और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए. इस दौरान आयोग ने मतदाता सूची, ऑनलाइन सुनवाई और अधिकारियों के कामकाज से जुड़े कई प्रमुख फैसले लिए हैं.
