Delhi Viral News: आधी रात में लाजपत नगर मेट्रो के पास खड़ी सेक्स वर्कर्स को दौड़ा-दौड़ा कर क्यों पीटा गया?
दिल्ली के लाजपत नगर में एक युवक द्वारा हाथ में डंडा लेकर युवतियों का पीछा करने और उन्हें पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Delhi Viral News
देश की राजधानी दिल्ली का पॉश इलाका लाजपत नगर बीती रात जंग का मैदान बन गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में मोटा डंडा लिए कुछ युवतियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटता और उनका पीछा करता नजर आ रहा है. इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.