इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख दिल्ली पहुंची, कई उड़ानें प्रभावित, आसमान में कब तक रहेगा ये काला धुआं...IMD ने बताया

Ethiopia volcano ash: इथियोपिया में 12 हजार साल बाद फटे हेली गुब्बी ज्वालामुखी की राख का गुबार सोमवार रात दिल्ली पहुंच गया, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा और प्रदूषण की चिंता बढ़ गई है. IMD के अनुसार यह राख मंगलवार शाम तक भारत से हट जाएगी. जानिए राख दिल्ली तक कैसे पहुंची, इसका मौसम और एयर क्वालिटी पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

Ethiopian Volcano Ash India Delhi
Ethiopian Volcano Ash India Delhi
Google CTA

इथियोपिया में करीब 12 हजार साल बाद रविवार रात में फटे ज्वालामुखी हेली गुब्बी की राख का गुबार सोमवार रात में ही दिल्ली पहुंच गया है. चूंकि इसकी हाइट आसमान में काफी ऊपर है फिर भी सवाल ये है कि पहले से बेहद खराब एयर क्वालिटी का सामना कर रही दिल्ली को इस राख के गुबार से कब निजात मिलेगी और इसका पर्यावरण पर क्या असर पड़ने वाला है. इस राख में ऐसी कौन सी चीजें हैं जो नुकसान पहुंचा सकती हैं?