EVM में 'काले कांच' और 'सिंबल लोडिंग' से हो सकती है 30 फीसदी वोटों की चोरी? जंतर-मंतर पर इस युवक ने कर दिया बड़ा दावा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ईवीएम हटाओ सेना ने वीवीपैट के काले कांच और सिंबल लोडिंग फाइल को लेकर बड़ा दावा किया है. संगठन का आरोप है कि इसके जरिए 30% वोटों की चोरी संभव है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
ADVERTISEMENT

'ईवीएम हटाओ सेना' नाम के संगठन का बड़ा दावा.
New Delhi news: देश में चुनावों के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठना एक आम बात हो चुकी है, लेकिन इस बार दिल्ली के जंतर-मंतर से एक बेहद चौंकाने वाला दावा सामने आया है. 'ईवीएम हटाओ सेना' नाम के संगठन ने आरोप लगाया है कि मौजूदा ईवीएम व्यवस्था में तीन बड़े लूपहोल्स (कमियां) हैं, जिनकी वजह से मतदाता की पर्ची दिखने के बावजूद करीब 30 फीसदी वोटों की हेराफेरी की जा सकती है.
