दिल्ली सरकार की नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, LG तरणजीत सिंह संधू ने तय की 30 जून की डेडलाइन

दिल्ली सरकार की ग्रुप सी की नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने इस नीति को लागू करने के लिए सभी विभागों को 30 जून तक की समयसीमा दी है.

ADVERTISEMENT

पूर्व अग्निवीर को लेकर बड़ी खबर
पूर्व अग्निवीर को लेकर बड़ी खबर
google news

4 साल तक देश की सीमा पर अपनी बहादुरी, जोश और कड़े अनुशासन का लोहा मनवाने वाले पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए देश की राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खबर आ रही है. दिल्ली सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को नागरिक सेवाओं और रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसे युवाओं के भविष्य के लिए एक 'गेम चेंजर' माना जा रहा है.