GAIL ने स्वच्छता पखवाड़ा 2026 से दिया स्वच्छता और सामुदायिक कल्याण का संदेश
गैल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत देशभर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया. सीएमडी दीपक गुप्ता संग अधिकारियों ने सफाई में दिया योगदान.
ADVERTISEMENT

गैल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाली महारत्न पीएसयू गैल (इंडिया) लिमिटेड (GAIL) ने 1 से 15 जुलाई तक देशभर में 'स्वच्छता पखवाड़ा 2026' का सफल आयोजन किया. कंपनी ने अपने कॉरपोरेट कार्यालयों, प्लांटों, प्रोजेक्ट साइटों और परिचालन इकाइयों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियानों का संचालन किया.
