दिल्ली-NCR में प्रॉपर्टी खरीदने का बेस्ट मौका, GDA ला रहा है मेगा ऑक्शन,13 जुलाई तक करें आवेदन

Ghaziabad Land News: दिल्ली-NCR में घर, दुकान, होटल, इंडस्ट्री या संस्थान के लिए जमीन खरीदने का शानदार अवसर सामने आया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 17 जुलाई को मेगा प्रॉपर्टी ऑक्शन करने जा रहा है. जानिए किन योजनाओं के प्लॉट नीलाम होंगे, आवेदन की आखिरी तारीख क्या है और कैसे हिस्सा ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली-NCR में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Google CTA

Delhi NCR Property Sale: दिल्ली-NCR में अपना खुद का आशियाना बनाने या नया व्यापार शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) आगामी 17 जुलाई को एक मेगा प्रॉपर्टी ऑक्शन यानी संपत्तियों की महा-नीलामी आयोजित करने जा रहा है. प्राधिकरण की इस बड़ी मुहिम में छोटे निवेशकों से लेकर बड़े कारोबारियों तक, हर वर्ग और बजट के लोगों के लिए प्राइम लोकेशंस पर जमीन खरीदने का मौका होगा.