आलीशान कोठी, हाई-प्रोफाइल मेहमान फिर कमरे में... गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी रात भर होता था गंदा काम, इस एक गलती से सामने आया पूरा खेल
Ghaziabad sex racket buster: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके शास्त्री नगर में एक आलीशान कोठी के अंदर चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली एक रसूखदार महिला वीवीआईपी क्लाइंट्स के लिए यह धंधा चला रही थी. देर रात पुलिस के छापे में तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad news
Ghaziabad news: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक सबसे VIP और रिहाइशी इलाके में स्थित आलीशान कोठी में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट को चलाने वाली कोई मामूली महिला नहीं, बल्कि राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली एक बेहद हाई-प्रोफाइल लेडी है. पुलिस ने जब इस कोठी के भीतर छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर खुद अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई.