कमरे में युवक-युवती और बिखरे हुआ कॉन्डम... गाजियाबाद के पॉश इलाके में चल रहे स्पा सेंटर के अंदर का नजारा देख उड़ जाएंगे होश

Ghaziabad Police Spa Raid: गाजियाबाद के पॉश वैशाली इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एक साथ तीन स्पा सेंटरों पर हुई छापेमारी में कई युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि ग्राहकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद में स्पा सेंटर पुलिस की रेड
गाजियाबाद में स्पा सेंटर पुलिस की रेड
Google CTA

Ghaziabad Spa Center Raid: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सबसे वीआईपी और हाईटेक इलाकों में शुमार वैशाली से देह व्यापार के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है. वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था. इस काले कारोबार को इतना छिपाकर रखा गया था कि आम लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी. शनिवार की शाम को जब कॉम्प्लेक्स में भारी भीड़ थी, तभी कौशांबी थाना पुलिस की टीम ने अचानक वहां धावा बोल दिया.