"गोवा में BJP हारी तो 5 दिन में वापस होगा E20 पेट्रोल": अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर तीखा हमला, AAP की सरकार बनाने की अपील

गोवा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 90% गोवावासी E20 पेट्रोल से परेशान हैं. उन्होंने जनता से AAP सरकार बनाने और भाजपा को हराने की अपील की ताकि E20 वापस लिया जा सके.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. गोवा दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि देश और विशेषकर गोवा की जनता 'E-20 पेट्रोल' से बेहद परेशान है. उन्होंने गोवावासियों से अपील की कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर 'आप' की सरकार बनाएं, ताकि केंद्र सरकार को E-20 फैसला वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके.