पेट्रोल का झंझट खत्म! सरकार ने 100% इथेनॉल फ्यूल को दी मंजूरी, नितिन गडकरी ने साइन की फाइल

केंद्र सरकार ने देश में 100% इथेनॉल (E100) ईंधन के इस्तेमाल को कानूनी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस ऐतिहासिक फाइल पर हस्ताक्षर किए. इससे भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण घटेगा.

ADVERTISEMENT

E100 fuel
E100 fuel
google news

भारत ने ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने देश में 100 फीसदी इथेनॉल यानी E100 फ्यूल के व्यावसायिक और कानूनी इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी फाइल को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब देश में सिर्फ और सिर्फ शुद्ध इथेनॉल से चलने वाले वाहनों का रास्ता साफ हो गया है. इससे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता काफी कम हो जाएगी.