'क्या करेगा तू...?' दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में लड़की और लड़कों के बीच तीखी बहस, सरेआम गाली-गलौज का वीडियो वायरल!

Viral Video: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की और कुछ युवकों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल हो गया है. फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुए विवाद में सरेआम गाली-गलौज और हंगामा देखने को मिला. जानिए वायरल वीडियो का पूरा मामला, लोगों की प्रतिक्रियाएं और सोशल मीडिया पर क्यों बंट गई जनता की राय.

ADVERTISEMENT

Viral Video
Viral Video
Google CTA

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों और बाजारों में छोटी-छोटी बातों पर लोगों का आपा खो देना और कानून हाथ में लेना अब जैसे आम बात हो गई है. खासकर लड़कियों के ऐसे-ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. ऐसा ही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लड़कों को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए दिखाई दे रही है. यह पूरा मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर बीच बचाव और तीखी बहस का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया.