'एक IAS के घर फायर ब्रिगेड 25 मिनट में आई तो आम आदमी का क्या होगा?' हौज खास हादसे के बाद फूटा पड़ोसियों का गुस्सा

Hauz Khas Fire Incident: दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट के बाद पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में उनका बेटा घायल हो गया, जबकि पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि जब एक पूर्व IAS अधिकारी के घर मदद 25 मिनट में पहुंचती है, तो आम आदमी की स्थिति क्या होगी. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Hauz Khas Fire Incident
Hauz Khas Fire Incident
google news

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली और दुखद घटना सामने आई है. यहां एक घर में लगे AC में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट की वजह से पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. इस भीषण हादसे में उनका बेटा भी बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.