Delhi SIR: SIR में फंस गए बड़े-बड़े दिग्गज! क्यों दिया 33 लाख लोगों को SIR नोटिस? क्या है कहानी?

दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के तहत नाम मैच न होने और गड़बड़ियों के कारण करीब 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi SIR
Delhi SIR
Google CTA

देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली में करीब 33 लाख से अधिक मतदाताओं को डेटा में गड़बड़ी और नाम मैच न होने के चलते SIR नोटिस भेजे गए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि इन नोटिसों की जद में देश के बड़े-बड़े दिग्गज और वीआईपी भी आ गए हैं.