दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, हवा में फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 160 यात्रियों की अटकी सांसें
विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल होने के बाद IGI एयरपोर्ट के रनवे-28 पर 'फुल इमरजेंसी' के बीच हाई-अलर्ट घोषित किया गया. पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई, जिससे 160 यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा विमान हादसा टल गया.
ADVERTISEMENT

दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे-28 पर फुल इमरजेंसी
शनिवार की सुबह दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट किसी युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आने लगा. रनवे नंबर-28 पर अचानक सायरन गूंजने लगे, एम्बुलेंस की लाइनें लग गईं और दमकल की गाड़ियां मोर्चे पर तैनात हो गईं. वजह थी आसमान में उड़ रहा इंडिगो का एक विमान जिसका इंजन बीच हवा में फेल हो गया था.