live blog active
लाइव

INDIA Bloc Rajghat Protest LIVE: जंतर-मंतर के बाद आज राजघाट पर प्रदर्शन करेंगे विपक्षी सांसद, राहुल-खरगे पहुंचे!

INDIA Bloc Rajghat Protest LIVE: राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसद आज राजघाट पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच चुके है. जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर दिल्ली में सियासी हलचल तेज है. 300 से ज्यादा सांसदों के शामिल होने के दावे और भारी पुलिस तैनाती के बीच जानिए राजघाट प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट.

ADVERTISEMENT

INDIA Bloc Rajghat Protest LIVE Updates
INDIA Bloc Rajghat Protest LIVE Updates
Google CTA

दिल्ली की सियासत में इन दिनों हर दिन एक नया और आक्रामक पैटर्न देखने को मिल रहा है. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद आज लगातार तीसरे दिन सड़कों पर हैं. आज का यह मार्च देश की राजधानी के ऐतिहासिक स्थल राजघाट की ओर बढ़ रहा है.

  • 05:05 PM • 08 Oct 2026

    प्रदीप भंडारी का कांग्रेस पर हमला: 'लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं राहुल गांधी'

    बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी 'भारत के लोगों' के खिलाफ लड़ रही है. यह लड़ाई अब कांग्रेस पार्टी, उसके कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार बनाम भारत की जनता के बीच की बन चुकी है, जो पार्टी की गुंडागर्दी को खामोश रहकर देख रही है. वे लोग बैलेट पेपर पर वापस लौटने की बात करते थे. हालांकि, हमने हाल ही में असम और त्रिपुरा जैसी जगहों पर हुए चुनाव देखे. वहां भी कांग्रेस पार्टी हार गई, जबकि वहां ईवीएम ही एकमात्र कारक नहीं था. आज कड़वी सच्चाई यह है कि राहुल गांधी को यह अहसास हो गया है कि जनता का उनमें भरोसा नहीं बचा है. यही वजह है कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में न आ पाने के कारण वह खुद लोकतंत्र पर हमला बोल रहे हैं. वह संवैधानिक प्राधिकार और भारत के सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना करके देश में एक लोकतांत्रिक संकट (डेमोक्रेटिक डिफिसिट) पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. क्या राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार देश की न्यायपालिका से ऊपर हैं?... भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा राहुल गांधी की मनमानी अराजकता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेलगाम गुंडागर्दी और उस बेसिर-पैर के आरोपों से है जो गांधी-वाड्रा परिवार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगाता है.

  • 04:44 PM • 08 Oct 2026

    INDIA Bloc Rajghat Protest: राजघाट पहुंचे राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद

    Opposition MPs Protest LIVE: दिल्ली के राजघाट पर धरना देने के लिए राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद पहुंच चुके है. मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर में अब सारे विपक्षी वहां धरना देने वाले है.
     

  • 04:14 PM • 08 Oct 2026

    Rajghat Protest LIVE: राजघाट पर कैसी है स्थिति?

    दिल्ली में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) के नेताओं के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गांधी स्मारक (राजघाट) पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.