इंडिया टुडे ग्रुप का बड़ा AI दांव: ‘सूत्र’ लॉन्च, रियल-टाइम न्यूज़ देगी AI एंकर, भारतजेन के साथ साझेदारी

India Today Group ने भारतजेन के साथ मिलकर AI न्यूज एंकर ‘सूत्र’ लॉन्च किया. रियल-टाइम अपडेट और आसान भाषा में खबरें देने की दिशा में बड़ी पहल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में पेश किया 'सूत्र’
google news

देश के अग्रणी मीडिया हाउस India Today Group ने पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा प्रयोग करते हुए AI-ड्रिवन न्यूज एंकर ‘सूत्र’ लॉन्च कर दिया है. इसकी घोषणा India AI Impact Summit 2026 के दौरान की गई. ग्रुप ने यह प्रोग्राम भारतीय AI स्टार्टअप BharatGen के साथ मिलकर तैयार किया है, जबकि इसे Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) के मंच पर प्रदर्शित किया गया.