कौन हैं IPS सतीश गोलचा, जिन्हें रिटारयमेंट से पहले दिल्ली कमिश्नर के पद से हटाया गया? जानिए इसकी इनसाइड स्टोरी

Delhi Police Commissioner News: दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट से पहले IPS सतीश गोलचा को पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को नया दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है. जानिए IPS सतीश गोलचा कौन हैं, उनका प्रशासनिक और पुलिस सेवा का सफर और नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार का प्रोफाइल.

ADVERTISEMENT

IPS Satish Golcha
IPS Satish Golcha
Google CTA

दिल्ली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेर-बदल हुआ है और यहां पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात सतीश गोलचा को हटा दिया गया है. अब उनकी जगह अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है और उन्होंने कमान संभाल ली है. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को ही यह आदेश जारी किया है. अचानक हुए इस बदलाव के बाद दिल्ली में चर्चाएं तेज हो गई है क्योंकि बताया जा रहा है कि सतीश गोलचा अप्रैल 2027 में रिटायर होने वाले थे. ऐसे में रिटायरमेंट के महज कुछ महीने पहले हुए इस बदलाव के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. आइए जानते हैं कौन हैं IPS सतीश गोलचा, कैसी रही उनकी प्रशासनिक जर्नी, क्या है उनके हटाने की इनसाइड स्टोरी और दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की पूरी कहानी.