झुग्गी से निकलकर जंतर-मंतर पर छाने वाले इरफान की दास्तान, बताया राहुल गांधी से मुलाकात हुई तो क्या मांगेंगे!

Irfan on Rahul Gandhi: दिल्ली की झुग्गी से निकलकर जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन का चर्चित चेहरा बने इरफान की संघर्षभरी कहानी हर किसी का ध्यान खींच रही है. कभी यमुना से नारियल निकालकर गुजारा करने वाले इरफान आज मजदूरों के अधिकार, संविधान और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखते हैं. जानिए 2011 के अन्ना आंदोलन से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक का सफर और राहुल गांधी से मुलाकात पर क्या मांग रखना चाहते हैं.

ADVERTISEMENT

Irfan on Rahul Gandhi
वायरल बॉय इरफान ने राहुल गांधी से कर दी बड़ी मांग
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के 37 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर एक चेहरा लगातार छाया हुआ है, इरफान. कभी स्कूल का मुंह न देखने वाले और पढ़े-लिखे न होने के बावजूद इरफान जब देश, संविधान, मजदूरों के हक और राजनीति पर धाराप्रवाह बोलते हैं, तो हर कोई दंग रह जाता है. न्यूज तक की टीम जब दिल्ली की जेजे कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, तो इरफान की जीवन कहानी और उनके संघर्ष का एक अलग ही पहलू सामने आया.