IRS Officer Daughter Case: IRS अफसर की बेटी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी राहुल ने युवती के फिंगर प्रिंट...हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Delhi IRS Daughter Murder Case: साउथ दिल्ली के IRS की बेटी की हत्या मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने घर में एंट्री से लेकर युवती पर अटैक, रेप और लूट की पूरी कहानी बताई है. पढ़ें इस मामले पर पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
IRS की बेटी के साथ कथित रेप और हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे.
Google CTA

साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में IRS अफसर की 22 साल की बेटी की हत्या मामले में रौंगटे खड़े करने वाले अपडेट सामने आए हैं. आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में मकान में एंट्री लेने से लेकर युवती को बेहोश करने और घसीटते हुए नीचे के फ्लोर पर लाने, कपड़े फाड़कर रेप करने लॉकर खोलने, कपड़े बदलने से लेकर घर से बाहर निकलकर पार्क में घूमने की पूरी घटना को कथित तौर पर सिलसिलेवार बताया है. पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची ये जानकारी भी अब सामने आ गई है.