पुलिस ने खाना फेंका या वेंडर ने खुद बिखेरा? वायरल वीडियो का सच आया सामने, जानिए दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
Janakpuri District Center Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर दिल्ली के जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें फूड वेंडर का खाना बिखरा दिख रहा था. हालांकि, फैक्ट चेक और डीसीपी वेस्ट हरेश्वर वी स्वामी के बयान के अनुसार, पुलिस के समझाने पर वेंडर ने खुद गुस्से में अपना खाना पटका था.
ADVERTISEMENT

वेंडर के दावे पर दिल्ली पुलिस किया बड़ा दावा
Janakpuri Food Vendor Viral Video Truth: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फूड वेंडर का खाना जमीन पर बिखरा पड़ा है और वह रोता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी और लोगों की भारी भीड़ भी नजर आ रही है. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि पुलिस की वजह से वेंडर का नुकसान हुआ. हालांकि, जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पूरे मामले की असली सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आई.
