कौन हैं 'झारखंड के सोनम वांगचुक' देवेंद्र नाथ महतो? जो शिबू सोरेन की फोटो सीने से लगा बैठ गए निर्जला अनशन पर
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से निर्जला अनशन पर बैठे हैं. 'झारखंड के सोनम वांगचुक' कहे जा रहे देवेंद्र ने सीने से शिबू सोरेन की फोटो लगाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से परीक्षाएं रद्द करने और CBI जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

देवेंग्र नाथ महतो
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की तर्ज पर अब झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं.
