जंतर-मंतर पर हाई अलर्ट: CJP नेता अभिजीत दीपके के इस बड़े ऐलान से बढ़ी दिल्ली पुलिस की धड़कनें, क्या होने वाला है कुछ बड़ा बवाल?

जंतर-मंतर पर सीजेपी नेता अभिजीत दीपके के बड़े ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शनकारियों ने हटने से साफ इनकार कर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जंतर-मंतर पर दीपके के ऐलान से बढ़ी हलचल.
Google CTA

delhi news: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े आंदोलन का गवाह बनने जा रहा है. 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के बैनर तले पिछले 15 दिनों से चल रहा छात्र प्रदर्शन अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुका है. लगातार हो रहे पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्रों की भीड़ आज (20 जून) जंतर-मंतर पर भारी तादाद में उमड़ी. इस बीच मंच से सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने एक ऐसा बड़ा ऐलान कर दिया, जिसने दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह हाई अलर्ट पर ला खड़ा किया है.