जंतर-मंतर पर CJP का अनोखा प्रदर्शन: मेलोडी टॉफी और जूते से थाली बजाकर उतारी शिक्षा मंत्री की आरती, इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के बैनर तले छात्रों ने पेपर लीक के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मेलोडी टॉफी और जूते से थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रोटेस्ट.
Google CTA

Delhi news: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र प्रदर्शन अब एक बेहद आक्रामक रूप ले चुका है. लगातार हो रहे पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'सीजेपी' (कॉकरोच जनता पार्टी) के बैनर तले सैकड़ों छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर मोर्चा खोल दिया है. जंतर-मंतर पर छात्र अब आलथी-पालथी मारकर धरने पर बैठ गए हैं और उनका साफ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक वे यहां से टस से मस नहीं होने वाले हैं.