Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर नीट आंदोलन के बीच बवाल, 'दिल्ली फूंकने' की धमकी देने वाला शख्स कौन?
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच एक वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में एक युवक कथित तौर पर 'दिल्ली फूंकने' की धमकी देता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. जानिए यह युवक कौन है और वायरल वीडियो में उसने क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest Viral Boy
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्र और युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल ने भी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेकिन इसी बीच, जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन से एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में एक युवक कैमरे के सामने सरेआम यह धमकी देता हुआ नजर आ रहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे दिल्ली में आग लगा देंगे. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
