जंतर-मंतर पर किसके आदेश पर चली थी पैलेट गन? संसद मार्ग थाने की जनरल डायरी से बड़ा खुलासा

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. संसद मार्ग थाने की कथित जनरल डायरी (GD) में एंटी-राइट गन के इस्तेमाल और वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का उल्लेख सामने आने का दावा किया गया है. जानिए दस्तावेजों में क्या जानकारी है, पुलिस पर क्या आरोप लगे हैं और पूरे विवाद पर अब तक क्या-क्या सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पैलेट गन के चलाने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Google CTA

20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर एक चौंकाने वाला पर्दाफाश हुआ है. जिस पैलेट गन और एंटी-राइट गन के इस्तेमाल से दिल्ली पुलिस लगातार इनकार करती आ रही थी, अब पुलिस की ही एक रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी है. संसद मार्ग थाने की जनरल डायरी (GD) के सामने आए आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने जंतर-मंतर पर एंटी-राइट गन से फायरिंग की थी.