जंतर-मंतर की भीड़ में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग? दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान FRS तकनीक से 2500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान करने का दावा किया है. प्रदर्शन स्थल के आसपास चार FRS यूनिट लगाई गई हैं. पुलिस अब तक 15 FIR दर्ज कर चुकी है. कैमरे पुलिस डेटाबेस से जुड़े हैं.
ADVERTISEMENT

jantar mantar
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से प्रदर्शन स्थल पर अब तक 2500 से ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इस मामले में पुलिस अब तक 15 FIR दर्ज कर चुकी है.
