जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा, वेल्डिंग मशीन से जोड़े जा रहे बैरिकेड्स...क्या फिर शुरू होने वाला आंदोलन?
Jantar Mantar News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है. पुलिस ने बैरिकेड्स को वेल्डिंग कर मजबूत दीवार जैसा बना दिया है. हालिया प्रदर्शन और भविष्य में संभावित भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जानिए आखिर क्यों जंतर-मंतर को किले में तब्दील किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

जंतर-मंतर में वेल्डिंग मशीन से जोड़े जा रहे बैरिकेड्स.
Jantar Mantar News:देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर हलचल का केंद्र बना हुआ है. भले ही इस समय वहां कोई विरोध-प्रदर्शन न चल रहा हो, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली पुलिस पूरे इलाके में बहुस्तरीय सुरक्षा (मल्टी-लेयर सिक्योरिटी) का अभेद्य घेरा तैयार करने में जुटी है. सुरक्षा के इस नए खाके के तहत जंतर-मंतर पर लोहे के बड़े-बड़े बैरिकेड्स को बाकायदा वेल्डिंग मशीन से जोड़कर एक अटूट दीवार में तब्दील किया जा रहा है.
