'हर सांसद-विधायक कमीशनखोर' बयान पर घिरे जीतनराम मांझी, AAP नेता सोमनाथ भारती ने भेजा कानूनी नोटिस

‘हर सांसद और विधायक कमीशनखोर’ वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने इस बयान को लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की साख पर हमला बताते हुए मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है.

ADVERTISEMENT

AAP vs BJP news
सोमनाथ भारती ने जीतन राम मांझी को भेजा नोटिस
google news

हर सांसद और हर विधायक को एक ही लाइन में खड़ा करके 'कमीशनखोर' बताना शायद मंच से बोलने में आसान हो, लेकिन जब वही बात कानून के कटघरे में पहुंचती है, तो उसकी सच्चाई अपने-आप खुलने लगती है. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के ऐसे ही एक बयान ने अब उन्हें खुद सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने इस बयान पर सख्त रुख अपनाते हुए मांझी को कानूनी नोटिस भेज दिया है.