JNU में आधी रात बवाल, प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, JNUSU और ABVP ने एक दूसरे पर लगाया आरोप

JNUSU protest controversy: JNU एक बार फिर अखाड़ा बन गया है. कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर झड़प हुई. जेएनयूएसयू ने पत्थरबाजी का दावा किया है, तो वहीं एबीवीपी ने वामपंथी छात्रों पर मारपीट और हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

JNUSU protest controversy
JNUSU protest controversy
google news

JNU Violence News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते रात एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है. जानकारी के मुताबिक जेएनयू छात्र संघ यानी JNUSU संघ कुलपति के एक बयान के खिलाफ कैंपस में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पत्थरबाजी की गई है. छात्रों का दावा है कि अचानक हुई पत्थरबाजी में कुछ छात्र घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा किया जा रहा था.