Judge Aman Sharma Case: जज की आत्महत्या मामले में वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, पत्नी और साली पर कार्रवाई की मांग
Judge Aman Sharma Case: दिल्ली के चर्चित जज अमन कुमार शर्मा सुसाइड केस में अब वकीलों का संगठन भी न्याय की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है. 'फर्स्ट जनरेशन लॉयर्स ऑफ एसोसिएशन' ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और न्यायिक अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की मांग की है. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Judge Aman Sharma Case
दिल्ली के न्यायिक गलियारे को झकझोर देने वाले जज अमन कुमार शर्मा सुसाइड मामले में अब वकीलों का संगठन भी इंसाफ की गुहार लेकर सामने आया है. कल तक दूसरों को न्याय देने वाले जज अमन कुमार शर्मा ने घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. अब इस मामले में 'फर्स्ट जनरेशन लॉयर्स ऑफ एसोसिएशन' ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को एक खुली चिट्ठी लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.