जज अमन शर्मा का वो आखिरी कॉल… जाने देने से पहले पिता से कही थी ये सब बातें, खुद दी एक एक जानकारी

Aman Sharma Judge Case: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात जज अमन शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने सभी को झकझोर दिया है. इस मामले में बाेलते हुए परिजानों ने मृतक की पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना और पारिवारिक तनाव के कई गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Judge Aman Sharma Death
Judge Aman Sharma Death
google news

Judge Aman Sharma Death: दिल्ली की ग्रीन पार्क में रहने वाले जज अमन शर्मा का शव रविवार को उनके पैतृक शहर अलवर पहुंचा. सुबह आठ बजे तीजकी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अमन के पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी. इस दौरान राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा कैडर के कई सीनियर जज भी अमन को अंतिम विदाई देने अलवर पहुंचे. अमन की अचानक मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है और अब परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई है.