दिल्ली : जज अमन शर्मा ने किन हालातों में दी जान? उनके पिता ने कैमरे के सामने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Aman Sharma Judge Case: दिल्ली में न्यायिक अधिकारी अमन शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद मामला गहराता जा रहा है. पिता के सामने आए बयान और आखिरी फोन कॉल के खुलासों ने केस को नया मोड़ दे दिया है. परिवार ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Judge Aman Sharma Death
Judge Aman Sharma Death
google news

Judge Aman Sharma Death: दिल्ली में जज अमन शर्मा की संदिग्ध मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस बीच अब अमन की मौत के मामले में उनके पिता ने मीडिया से बात करते हुए कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने इस पूरी घटना को एक नया मोड़ दे दिया है. पिता कास कहना है कि ये केवल एक सुसाइड का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे की परिस्थितियों और व्यवहार की गहराई से जांच होनी चाहिए. उनके बयानों के बाद अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह महज एक आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई वजह है?