Judge Yashwant Varma: जज कैश केस की असली कहानी किन सवालों में उलझी?

Yashwant Varma Cash Case: जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास में लगी रहस्यमयी आग ने देशभर में हलचल मचा दी है. जले हुए नोटों के बोरे, वायरल ऑडियो, और विरोधाभासी बयान इस घटना को और पेचीदा बना रहे हैं. क्या यह महज दुर्घटना थी या किसी बड़ी साजिश की आहट?

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास में 14 मार्च की रात को लगी आग ने एक नए विवाद को जन्म दिया है. इस घटना में जले हुए नोटों के बोरे मिलने की खबर ने न केवल न्यायपालिका, बल्कि पूरे देश का ध्यान खींचा है. इस घटना का एक वीडियो और ऑडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है, "महात्मा गांधी में आग लग गई भाई." यह टिप्पणी नोटों में छपी महात्मा गांधी की तस्वीर की ओर इशारा करती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.