CJP वाले दे रहे साथ या छोड़ा अकेला? जंतर-मंतर वाले जुनैद खान ने वीडियो जारी कर बताया सच
Junaid Khan Video: जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर जुनैद खान को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई थीं. क्या CJP ने जुनैद खान का साथ छोड़ दिया है? आखिर जुनैद ने अपने नए वीडियो में क्या कहा, पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने क्या दावे किए, CJP की प्रवक्ता रत्ना सिंह ने क्या सफाई दी और पूरे विवाद की सच्चाई क्या है? जानें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

जुनैद खान ने वीडियो किया नया वीडियो
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुका है, लेकिन प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम और उसके किरदार सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे ही एक प्रमुख चेहरे जुनैद खान हैं, जो प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर आने वाले लोगों को खाना खिलाते थे. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दिन जब पूरी सीजेपी टीम जंतर-मंतर पर जश्न मना रही थी, तब उस जश्न से जुनैद गायब थे. इसके बाद जुनैद खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा की. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
