'फैसला सुरक्षित है, दोबारा नहीं खुलेगा केस'! केजरीवाल के हलफनामे पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा का दो टूक जवाब, जानें कोर्ट रूम का पूरा अपडेट

Arvind Kejriwal case: दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और CBI के बीच चल रहे केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने केजरीवाल के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए साफ कहा कि फैसला सुरक्षित है और केस दोबारा नहीं खोला जाएगा. जानिए कोर्टरूम में क्या हुआ और अब आगे क्या होगा.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal case update
Arvind Kejriwal case update
google news

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और सीबीआई के बीच चल रही कानूनी जंग में नया मोड़ आ गया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में गुरुवार को हुई संक्षिप्त सुनवाई में केजरीवाल के उस हलफनामे को रिकॉर्ड पर ले लिया गया है, जिसमें उन्होंने 'हितों के टकराव' का मुद्दा उठाया था. विस्तार से जानिए कोर्ट रूम के अंदर क्या-कुछ हुआ.