मैं पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमें मिलने से रोका, बदसलूकी की और कुर्सियां फेंकीं- केजरीवाल
Arvind Kejriwal पालम में आग हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन Bharatiya Janata Party कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. केजरीवाल ने फायर ब्रिगेड की देरी और लापरवाही पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. Aam Aadmi Party ने घटना को अमानवीय बताया.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा दौरा छोड़ दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे पालम के पीड़ित परिवार से मिलने शोक सभा में पहुंच गए। ‘‘आप’’ नेताओं के पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका। इस दौरान धक्का मुक्की भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं की अमानवीय व्यवहार पर अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमें मिलने से रोका, हमारे साथ बदसलूकी की और कुर्सियां फेंकीं। सरकार की नाकामी और लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली। ऊपर से शोक संतप्त परिवार के घर पर ये लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं? ये अमानवीयता की पराकाष्ठा है।