अरविंद केजरीवाल बनाम जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा: जज ने खुद को केस से किया अलग, लेकिन AAP के 5 बड़े नेताओं पर चलेगा अवमानना का मुकदमा

Delhi liquor scam case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है. अरविंद केजरीवाल से जुड़े केस की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को मामले से अलग कर लिया है, लेकिन जाते-जाते आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया. कोर्ट ने 5 बड़े नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है. जानिए इस पूरे विवाद की अंदरूनी कहानी.

ADVERTISEMENT

Delhi liquor scam case
Delhi liquor scam case
google news

दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है. दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े सीबीआई मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है. हालांकि, केस छोड़ने से पहले जज ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ 'सोशल मीडिया नैरेटिव' चलाने के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के पांच दिग्गज नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है.