किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान से खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, पुलिस ने की 5 लेयर बैरिकेडिंग, जानें क्या हैं उनकी मांगें?

Khanauri Border Farmers Protest March: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में 51 किसानों की दिल्ली पैदल मार्च यात्रा से पहले पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है. जींद पुलिस ने 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था, वॉटर कैनन और वज्र वाहन के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया है.

ADVERTISEMENT

पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 5 लेयर बैरिकेडिंग
पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 5 लेयर बैरिकेडिंग
Google CTA

पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर एक बार फिर किसानों के आंदोलन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अध्यक्षता में 51 किसानों का एक जत्था खनौरी बॉर्डर (दाता सिंह वाला गांव) से दिल्ली जंतर-मंतर के लिए पैदल यात्रा पर निकलने वाला है. किसानों की इस दिल्ली कूच यात्रा को रोकने के लिए जींद पुलिस अलर्ट मोड पर है और पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है.