CJP संयोजक अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! लातूर में दर्ज हुआ केस, शिक्षकों ने लगाए ये 4 गंभीर आरोप

Abhijeet Dipke News: महाराष्ट्र के लातूर में 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिला परिषद स्कूल के शिक्षकों ने बिना अनुमति कक्षाओं में घुसने, फर्जी दावे करने और शैक्षणिक कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

लातूर में CJP संयोजक अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज!
लातूर में CJP संयोजक अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज!
Google CTA

Abhijeet Dipke FIR Latur: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके के 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर महाराष्ट्र के लातूर में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. 15 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत अभिजीत दिपके लातूर के औसा इलाके में स्थित जिला परिषद स्कूल पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह चौंकाने वाला दावा किया था कि स्कूल में असली बच्चों की जगह दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स को लाकर बैठाया गया है. लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है.