दिल्ली में भीषण सड़क हादसा! AAP विधायक अनिल झा और BJP MLA अभय पाटिल समेत 7 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा?
Laxmi Nagar ITO accident news: दिल्ली में लक्ष्मी नगर से ITO रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास एक बेकाबू स्विफ्ट कार डिवाइडर और रेलिंग तोड़कर सामने से आ रही इनोवा से टकरा गई. इस हादसे में इनोवा सवार AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP विधायक अभय पाटिल समेत 7 लोग घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के लक्ष्मी नगर-ITO मार्ग पर भीषण हादसा
AAP MLA Anil Jha accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लक्ष्मी नगर से ITO मार्ग पर PWD ऑफिस के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हाे गया. यहां एक बेकाबू स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग को लांघती हुई सामने से आ रही इनोवा गाड़ी से जा टकराई. इस खौफनाक एक्सीडेंट में किराड़ी से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अनिल झा और कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अभय पाटिल समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
