LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी रसोई गैस की कीमत, ₹29 महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर
ईरान संकट और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है. 7 जून से दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये होगी. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब रसोई का बजट भी बिगड़ गया है.
ADVERTISEMENT

ईरान संकट की मार: आज से ₹29 महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, रसोई का बजट बिगड़ा आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की गई है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. तेल कंपनियों के मुताबिक, ये नई दरें 7 जून (आज) से पूरे देश में लागू हो गई हैं. इस बदलाव के बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये पर पहुंच गई है.