AI Summit में प्रोटेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, इन चार लोगों को भी किया गिरफ्तार
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन मामले में ग्वालियर से यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस के यूथ लीडर की गिरफ्तारी
AI Summit Protest: राजधानी दिल्ली में हुए एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है. दिल्ली पुलिस की टीम ने यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को ग्वालियर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करके 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले लिया है. इसके अलावा भी 4 और लोगो हिरासत में लिया गया है. पुलिस को शक है कि वह भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए प्रदर्शन में शामिल थे.