ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, युवाओं के आंदोलन का किया समर्थन, कोलकाता आने का दिया न्योता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों से मुलाकात की. उन्होंने युवाओं के आंदोलन में उनके योगदान की तारीफ की और कोलकाता आने का न्योता दिया. अभिजीत ने पुराने समर्थन के लिए ममता का आभार जताया. उन्होंने 1 नवंबर को होने वाले वोट चोरी विरोधी प्रदर्शन का समर्थन किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया और आंदोलन शुरू करने वाले लोगों के योगदान की सराहना की. ममता बनर्जी ने अभिजीत दीपके, सौरभ और आशुतोष रांका को पश्चिम बंगाल आने और वहां कार्यक्रम करने का न्योता भी दिया.

ममता बनर्जी ने बताया कि यह मुलाकात पहले से तय नहीं थी. अभिजीत और उनके साथी एक जगह जुटे हुए थे. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि ममता बनर्जी भी वहां पहुंचने वाली हैं. इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई. अभिजीत और उनके साथियों ने ममता बनर्जी को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान बातचीत भी हुई.

ममता बनर्जी बोलीं- आंदोलन के संस्थापकों को नहीं भूलना चाहिए

ममता बनर्जी ने कहा कि अभिजीत दीपके और उनके साथियों ने देश के छात्रों और युवाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने इस आंदोलन की शुरुआत की और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए इसे आगे बढ़ाया.

उन्होंने कहा कि आज कई लोग इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने शुरुआत से संघर्ष किया. छात्रों और युवाओं ने इस दौरान किस तरह की परेशानियां झेलीं, यह याद रखना जरूरी है.

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इन सभी पर गर्व है. उन्होंने अभिजीत, सौरभ और आशुतोष रांका के काम की तारीफ की. साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की कामना की.

अभिजीत दीपके ने ममता बनर्जी को क्यों कहा धन्यवाद?

मुलाकात के दौरान अभिजीत दीपके ने ममता बनर्जी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए पहले प्रदर्शन के समय भी ममता बनर्जी ने उनके आंदोलन का समर्थन किया था. वह लगातार युवाओं के साथ खड़ी रही हैं.

अभिजीत ने सौरभ और आशुतोष की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था, तब भी ममता बनर्जी ने मजबूती से उनका साथ दिया था. इसी वजह से वह उनसे मिलकर धन्यवाद कहना चाहते थे. इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि युवाओं का साथ देना उनका कर्तव्य है.

ममता बनर्जी ने कोलकाता आने का दिया न्योता

ममता बनर्जी ने अभिजीत और उनके साथियों को पश्चिम बंगाल आने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि अगर वे देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम कर रहे हैं तो बंगाल भी आना चाहिए.

उन्होंने मजदूरों, किसानों, महिलाओं और छात्रों से भी एकजुट होकर आगे आने की अपील की. ममता बनर्जी ने कहा कि वह सभी को कोलकाता में कार्यक्रम करने के लिए आमंत्रित करती हैं.

हालांकि, कोलकाता में कार्यक्रम होगा या नहीं, इसका फैसला अभिजीत और उनके साथी खुद करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि यह उनका अपना निर्णय होगा.

1 नवंबर की रैली पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

मुलाकात के दौरान अभिजीत दीपके से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक स्वतंत्र और तटस्थ मंच है. वह अपनी इस पहचान को बनाए रखना चाहती है.

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ होने वाला आंदोलन एक बड़ा मुद्दा है और इसका असर सभी पर पड़ता है. इसलिए इस मुद्दे पर लड़ने वाले सभी संगठनों को CJP का समर्थन रहेगा.

अभिजीत ने साफ किया कि वे 1 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन के समर्थन में हैं. हालांकि, CJP किसी राजनीतिक संगठन का हिस्सा नहीं है और एक स्वतंत्र मंच के रूप में काम करती रहेगी.

Delhi Metro Phase 4 Update: कब शुरू होगी गोल्डन लाइन और मजेंटा लाइन? जानिए ताजा रिपोर्ट