Delhi News: इस इलाके में कभी भी हो सकता है सत्यनिकेतन जैसा हादसा? कहां सो रहे हैं MCD वाले?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद नगर निगम (MCD) एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने पूरी राजधानी में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों, नियम तोड़कर चल रहे पीजी (PG) और जर्जर इमारतों के खिलाफ ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कड़ा कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में सत्यनिकेतन जैसा हादसा
दिल्ली में सत्यनिकेतन जैसा हादसा
Google CTA

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला पीजी (PG) इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) एक्शन मोड में आ गया है. इस हादसे से सबक लेते हुए एमसीडी ने पूरी दिल्ली में अवैध निर्माण, नियम तोड़कर चल रहे पीजी और जर्जर इमारतों के खिलाफ बड़ा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान शुरू किया है.