MCD में CBI का बड़ा एक्शन! बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे 4 लाख रुपए, ऐसा जाल बिछाया कि फंस गए अफसर
MCD corruption case: दिल्ली नगर निगम (MCD) में CBI ने बड़ा भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है, जहां डिप्टी कमिश्नर और अकाउंट ऑफिसर को ₹4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर वसूली की जा रही थी. जानिए कैसे बिछाया गया CBI का जाल और कौन-कौन फंसे.
ADVERTISEMENT

MCD corruption case
दिल्ली नगर निगम (MCD) में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई ने शहादरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर (DC) अभिषेक मिश्रा और अकाउंट ऑफिसर (AO) दिव्यांशु गौतम को ₹4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एमसीडी के ही दो लाइसेंस इंस्पेक्टरों की शिकायत पर की गई है. जानिए कौन है ये अधिकारी और क्या है पूरा मामला.