Mock Drill in Delhi: दिल्ली में 7 मई को इन जगहों पर बजेगा युद्ध मॉक ड्रिल का सायरन, पूरे शहर में सिक्योरिटी हुई टाइट

Mock Drill in Delhi: दिल्ली में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत वॉर सायरन बजाए जाएंगे. संभावित आपात स्थिति की तैयारियों को परखने के लिए कनॉट प्लेस, इंडिया गेट जैसे इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. गश्त, बम स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज जांच भी शुरू हो चुकी है.

ADVERTISEMENT

Delhi News, Mock Drill in Delhi, Pahalgam Terror Attack, Delhi Latest Update, Delhi Security News
प्रतीकात्मक फोटो
google news

Mock Drill in Delhi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में 7 मई को व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मॉक ड्रिल की तैयारियों के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने शहर के प्रमुख इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है.